{"_id":"6803fbaa72d81a6e1c0fd0d7","slug":"police-searched-cctv-cameras-and-questioned-the-suspects-badaun-news-c-123-1-sbly1035-137847-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, संदिग्धों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, संदिग्धों से की पूछताछ
विज्ञापन
उझानी में दुकानदार से लूट के बाद मौके पर जुटे लोग। संवाद
उझानी। बाबा कॉम्पलेक्स में किराना के थोक व्यापारी सुधीर यादव उर्फ राजकुमार से शुक्रवार देर रात 70 हजार रुपये की लूट के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बाजार में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने व्यापारी से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी की गई।
राधाकृपा काॅलोनी निवासी व्यापारी सुधीर यादव अपनी बाबा कॉम्पलेक्स स्थित दुकान बंद करने के लिए सामान समेट रहे थे। उसी दौरान दो बदमाशों ने तमंचा तानकर गुल्लक से करीब 70 हजार रुपये लूट लिए थे। सुधीर ने बताया कि जब उनके नौकर और उन्होंने बाइक सवार बदमाशों पर ईंट फेंक कर घेरने की कोशिश की तो एक बदमाश ने हवाई फायर कर दिया था। पुलिस ने देर रात ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ शनिवार पूर्वाह्न क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बाजार में तीन-चार स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे। हालांकि दूसरे दिन भी बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिला है, लेकिन दो- तीन संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
घटना से पहले रेकी किए जाने का शक
किराना के सामान के थोक व्यापारी सुधीर यादव ने पुलिस को बताया कि बाबा कॉम्पलेक्स में तीन सड़कें हैं, जो आपस में एक- दूसरे से जुड़ी हैं। उनकी दुकान पर दो बदमाश चढ़े थे। घटना के बाद वह पीछे जिस रास्ते से आए, उसी तरफ से भागे, लेकिन तब एक बाइक पर तीन बदमाश नजर आए थे। एक बदमाश बाइक समेत पीछे सड़क पर खड़ा था। उसी बाइक सवार के सहयोग से दोनों बदमाश भागे थे। घटना से पहले बदमाशों पर रेकी किए जाने का भी शक बना हुआ है।