फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police saved the girl who was about to commit suicide

Budaun News: आत्महत्या करने पहुंची किशोरी को पुलिस ने बचाया

Mon, 01 Apr 2024 07:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Police saved the girl who was about to commit suicide
कछला। भागीरथी कछला गंगा घाट पर रविवार को आत्महत्या करने पहुंची एक किशोरी को पुलिस ने सकुशल बचा लिया। शाम के समय एक किशोरी कछला ब्रिज स्टेशन पर दोनों पटरियों के बीच बैठी हुई थी। उसे देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने चौकी पुलिस को सूचना दे दी, जिससे चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लड़की को पटरी से उठाकर स्टेशन पर ले गए। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे पिता मुझसे मारपीट करते हैं। उससे गालीगलौज करते हैं। उसकी मां को पहले घर से निकाल चुके हैं। रविवार को उसे भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस वजह से वह आत्महत्या कछला ब्रिज स्टेशन पर आई थी। इससे चौकी इंचार्ज उसे चौकी ले गए। उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। देर शाम तक परिवार वाले चौकी नहीं पहुंचे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed