फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police registered a case of culpable homicide after beating him to death.

Budaun News: पीट-पीट कर मारने पर पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Sun, 14 Jan 2024 02:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
Police registered a case of culpable homicide after beating him to death.
अजीतपुर की मढ़ैया गांव में शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करते परिजन। संवाद
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर की मढ़ैया में लाठी-डंडे से पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस के गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने से मृतक धर्मेश के परिजन आक्रोशित है। वहीं तीन आरोपियों के अलावा पुलिस बाकी तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर भी गुस्साए परिजनों ने शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में धर्मेश के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर की मढ़ैया में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय धर्मेश की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई थी। वह सुबह अपना चाऊमीन का ठेला लगाने जा रहा था। तभी साफ सफाई करते समय गंदा पानी आरोपियों के घर के दरवाजे पर पहुंच गया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी मान सिंह, महेंद्र और बाबू को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ था। देर शाम परिवार वालों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने को इस्लामनगर-सहसवान रोड पर जाम लगा दिया था। जैसे-तैसे पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था। परिवार वालों का कहना था कि जब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिलेगी। तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इससे शनिवार सुबह छह बजे से ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मौके पर सीओ सुशील कुमार सिंह और बाद में एसपी देहात राम मोहन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। थाना पुलिस ने शनिवार को मान सिंह, महेंद्र और बाबू को जेल भेज दिया। अन्य आरोपी कन्हई, दीपक और राहुल की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed