{"_id":"6a25b0183abeec4c200de01b","slug":"police-recruitment-exam-starts-today-heavy-vehicles-barred-from-entering-the-city-for-three-days-badaun-news-c-123-1-bdn1037-165686-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, शहर में 3 दिन नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, शहर में 3 दिन नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
होटल में लगी पुलिस परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ संवाद
बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2026 की लिखित प्रवेश परीक्षा जिले में सोमवार से बुधवार तक होगी। तीन दिनों में छह पालियों में 33984 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शाम 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी।
पुलिस परीक्षा के मद्देनजर जनपद में यातायात के सुगम और सुचारु संचालन के लिए भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि का रुट डायवर्ट दिया गया है। रुट डायवर्जन सोमवार सुबह 7 बजे से बुधवार रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन में बिल्सी मोड़ से, पटेल चौक से, मझिया मोड़ से, मंडी समिति चौकी से, बदायूं-बरेली बाइपास से, कुंवरगांव चौराहा से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए विभाग की तैयारी पूरी है। सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सभी बायोमैट्रिक पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें 8 सीओ, 24 इंस्पेक्टर, एसओजी टीम सहित 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
इन 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस लिखित परीक्षा होगी। इनमें शहर के 14 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, पीएम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं ब्लॉक ए, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं ब्लॉक बी, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी शामिल हैं।
देर शाम से ही पहुंचने लगे अभ्यर्थी
पुलिस परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी रविवार शाम से ही जनपद में पहुंचना शुरू हो गए। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई।कई अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर लेटकर रात बिताई। वहीं, कुछ अभ्यर्थी शहर के होटलों में भी रात बिताने पहुंचे।
अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए तीन दिन चलेगी परीक्षा स्पेशल
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए 05309/ 05310 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन के बीच परीक्षा स्पेशल गाड़ी का संचालन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को किया जाएगा।
05309 परीक्षा विशेष गाड़ी 8, 9 एवं 10 जून को बरेली जंक्शन से 4.00 बजे चलकर बदायूं से 4:48 बजे छूटकर, उझानी से 5:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 5:32 बजे, कासगंज से 6:10 बजे, सिकंदरा राव से 6:36 बजे, हाथरस सिटी से 7:17 बजे, मथुरा छावनी से 8:30 बजे प्रस्थान कर मथुरा जंक्शन 8:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05310 परीक्षा विशेष गाड़ी 8, 9 एवं 10 जून, 2026 को मथुरा जंक्शन से 13:10 बजे प्रस्थान करते हुए मथुरा छावनी से 13:25 बजे छूट कर, हाथरस सिटी से 14: 13 बजे, सिकंदरा राव से 14:42 बजे, कासगंज से 15:20 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 15:40 बजे, उझानी से 16:17 बजे, बदायूं से 16:35 बजे छूटकर बरेली जंक्शन 17:50 बजे पहुंचेगी। संवाद
पुलिस ने की सत्यापन की कार्रवाई
बदायूं। बदायूं पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए सत्यापन की कार्रवाई की। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से परीक्षा में गड़बड़ी और धांधली करने वाले अपराधियों के विषय में जानकारी करते हुए सत्यापन किया। आगे इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत देते हुए आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, अपराधियों पर पुलिस की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। संवाद