फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police put AAP District President under house arrest

Budaun News: आप जिलाध्यक्ष को घर पर पुलिस ने किया नजरबंद

Sat, 23 Mar 2024 04:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
Police put AAP District President under house arrest
बदायूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शुक्रवार सुबह आप के जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। ऐसे में धरना-प्रदर्शन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल से डर रही है। यही वजह है कि वह उन पर तमाम तरह के आरोप लगवा रही है। उनको गिरफ्तार करवा दिया गया है। भाजपा अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए यह काम कर रही है, लेकिन आप कार्यकर्ता चुप नहीं रहने वाले। वह पूरी सच्चाई जनता के सामने लाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाना था, लेकिन भाजपा सरकार की पुलिस ने घर पर नजरबंद करके धरना-प्रदर्शन सफल नहीं होने दिया। स्पष्ट है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। आज नहीं तो कल भाजपा की दोहरी नीति सभी के सामने आ जाएगी। जनता ही उनको सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed