फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police may open a history sheet against Aman, who extorted money by posing as a BJP leader.

Budaun News: पुलिस भाजपा नेता बताकर रुपये वसूलने वाले अमन की खोल सकती है हिस्ट्रीशीट

Fri, 28 Aug 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 28 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police may open a history sheet against Aman, who extorted money by posing as a BJP leader.
बदायूं। वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर रौब जमाने और रुपये वसूलने के मामले में गिरफ्तार अमन उर्फ मयंक शर्मा की पुलिस हिस्ट्रीशीट खोल सकती है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ ही उसकी गतिविधियों और संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही उससे जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों का पता लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अब अमन उर्फ मयंक शर्मा के मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि अमन और उसके साथियों ने इससे पहले भी इसी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाया था या नहीं। किन-किन प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया गया, किन लोगों से संपर्क किया गया और रुपये वसूलने में कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

अमन के खिलाफ कोतवाली थाने में भी अप्रैल में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी आपराधिक पृष्ठभूमि और उसकी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया पर विचार कर सकती है। हालांकि हिस्ट्रीशीट खोलने का अंतिम निर्णय पुलिस की जांच और नियमानुसार कार्रवाई के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बरातेगदार निवासी अजय शर्मा और चौबे मोहल्ला निवासी अमन उर्फ मयंक शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने अंकुर उपाध्याय के साथ मिलकर प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के नाम का हवाला देते हुए कुंवरगांव क्षेत्र के कैली गांव निवासी संतोष कुमार पाल पर दबाव बनाया। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मामला निपटाने के नाम पर उससे 1.40 लाख रुपये वसूले। पुलिस ने अजय से 50 हजार और अमन से 57 हजार रुपये बरामद किए हैं। जांच में सामने आए, चौथे नाम शिवकांत को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से 5100 रुपये बरामद किए थे। इधर, एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अमन की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed