फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police ki paathsaala

‘बीट सिपाहियों को समस्याएं बताएं महिलाएं, कराएंगी समाधान’

Thu, 23 Jun 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
police ki paathsaala
ग्राम दुगरैय्या में आयोजित पुलिस की पाठशाला में जानकारी देते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं / सिलहरी। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरैय्या गांव में बुधवार को ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि आज सरकार महिलाओं के हित में तमाम योजनाएं लागू कर रही है। अब पुलिस हर तरह से महिलाओं की मदद कर रही है। महिला बीट सिपाहियों को निर्देश दिया गया है कि वे चयनित गांव में जाएं और महिलाओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराएं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत बुधवार को हुए कार्यक्रम में एसएसपी ने बताया कि महिलाएं पुलिस समेत सभी हेल्पलाइन नंबर अपने घर में एक नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रयोग कर सकें। इसमें 1090 हेल्पलाइन नंबर पर हर तरह से मदद होगी। सभी महिलाएं अपनी बीट की महिला सिपाहियों के बारे जानें। घर से निकलकर पंचायत घर जैसे स्थान पर विचार विमर्श करें। समस्याओं पर चर्चा करें, जिससे उनका हल निकल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब पुलिस की ओर से मिशन शक्ति चतुर्थ के तहत बीट सिपाहियों को निर्देशित किया गया है कि वे गांव में जाकर महिलाओं से संपर्क करें, उनसे जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने कहा कि आज महिलाएं घर से निकल रहीं हैं। अपने काम खुद कर रहीं हैं। उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी भी है। इससे अपने मन को शांत रखकर काम करें उससे तमाम समस्याओं का समाधान होता है।
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि महिलाएं पहले अपनी समस्या बीट सिपाहियों को बताएं। आवश्यकता पड़ने पर 1090 पर कॉल करें। इस दौरान उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान ट्रेनिंग पर आए सीओ सुनील कुमार, इंस्पेक्टर कुंवरगांव मनोज कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान सत्यपाल, मोहम्मद उवैश और मोहम्मद उमैर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सालारपुर ब्लॉक कर्मियों का सहयोग रहा।
-
महिलाओं के हित में काम कर रहीं हैं नुसरत बी
गांव दुगरैय्या निवासी नुसरत बी महिलाओं के हित में तमाम काम कर रहीं हैं। उन्हें समूह से लेकर तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहीं हैं। इसके अलावा सिलहरी निवासी मंजू देवी, नेमा देवी, अंजू राठौर और कुछ अन्य महिलाएं गांव गांव जाकर समूह बनवा रहीं हैं। महिलाओं की मदद कर रहीं हैं।

-
ब्लॉक स्तर से चलाया जा रहा नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम
सालारपुर ब्लॉक के लिपिक आकाश सक्सेना ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के संबंध में ब्लॉक स्तर से भी कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। उनकी पेंशन, आवास समेत तमाम योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान कराई जा रही है। अब गांव-गांव पंचायत घरों पर पंचायत सहायक लगाए गए हैं। ग्रामीण अपनी समस्या वहां बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed