फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police got important clues in BJP Mandal vice president murder case, three arrested

Budaun News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, तीन को उठाया

Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police got important clues in BJP Mandal vice president murder case, three arrested
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के अंतिम संस्कार में मौजूद सदर विधायक व सीओ सिटी। संवाद
बदायूं। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले है। पुलिस ने जल्द हत्याकांड के खुलासे का दावा किय है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की है। इनमें उनका एक रिश्तेदार भी है। भाजपा नेता के शव का अंतिम संस्कार शहर के श्मशान घाट पर किया गया है। अंतिम संस्कार में भाजपा विधायकों के अलावा कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।
विज्ञापन

बिनावर थानाक्षेत्र के गांव विजयनगला निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता (58) पुत्र विष्णुलाल गुप्ता की मंगलवार हत्या कर दी गई थी। उनका छोटा बेटा राहुल गांव के ओवरहेड टैंक पर चौकीदार है, लेकिन उसकी गैरमौजूदगी के कारण सुरेश चंद्र ओवरहेड टैंक परिसर में सोने गए थे। कातिल ने उनके गेट पर पहुंचते ही धारदार हथियार व डंडे से सिर पर वार किए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्जकर हत्याकांड की तफ्तीश शुरू तो कर दी है। परिजनों के दूसरे दिन भी किसी पर हत्या की आशंका नहीं जताई है। इससे चलते पुलिस हत्याकांड की जांच कई एंगिल पर कर रही है। पुलिस ने सुरेश चंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाला है। उसमें अहम साक्ष्य मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने सिकरोड़ी गांव से एक और विजयनगला गांव से दो संदिग्ध लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। इनमें एक सुरेश चंद्र का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वहीं, परिजनों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के शव का अंतिम संस्कार शहर के एक श्मशान घाट पर किया। यहां सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय समेत जनप्रतिनिधि पहुंचे।


- परिजनों ने किसी पर हत्या की आशंका नहीं जताई है। इससे हत्या की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। कुछ सुराग मिले है। पुलिस अभी साक्ष्यों का संकलन कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed