फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police fired upon during checking in Badaun

Budaun Encounter: चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर, हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दो हुए फरार

Fri, 28 Nov 2025 09:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Nov 2025 09:14 AM IST
सार

घटना 27/28 नवंबर की रात मोहम्मदपुर विहार कट के पास उस वक्त हुई जब थाना बिनावर पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मौके पर दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Police fired upon during checking in Badaun
पुलिस ने एनकाउंटर के बाद हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में बीती देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। बदमाश के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल अवस्था में उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना 27/28 नवंबर की रात मोहम्मदपुर विहार कट के पास उस वक्त हुई जब थाना बिनावर पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मौके पर दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन

घायल बदमाश की पहचान आसिफ पुत्र पप्पू कुरैशी निवासी ग्राम सिकरौड़ी, थाना बिनावर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आसिफ थाना बिनावर का शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोकशी सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने मौके से आसिफ को गोकशी के उपकरण, अवैध असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं घायल आसिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed