फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police filed chargesheet against the accused who killed his brother and sister-in-law in budaun

Budaun News: कुल्हाड़ी से काटकर भाई-भाभी की हत्या करने वाले युवक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sun, 05 Feb 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Feb 2023 02:39 PM IST
सार

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के लहडौरा गांव में 14 दिसंबर 2022 की रात दंपती की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने अपने चाचा और चचेरे भाई पर आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल की तो भाई ही कातिल निकला। 

विज्ञापन
police filed chargesheet against the accused who killed his brother and sister-in-law in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के लहडौरा गांव के दंपती हत्याकांड में पुलिस ने तमाम साक्ष्यों और गवाहों को आधार बनाते हुए मृतक के आरोपी सगे भाई के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मौके से आरोपी के खून से सने कपड़े और खून लगी कुल्हाड़ी बरामद हुई थी। हालांकि उसने हत्या का आरोप अपने चाचा और चचेरे भाई पर लगाया था, लेकिन वह दोनों अपने घर में मौजूद थे। इससे पुलिस को नामजदगी पर शक हुआ था। जब गहराई से छानबीन की गई तो आरोपी सगा भाई निकला।

विज्ञापन

 
विवेचना के दौरान पुलिस ने कई चीजों को आधार बनाया। सबसे पहले पुलिस को सूचना ही देरी से दी गई। इसके अलावा उदयवीर ने उनकी चीख-पुकार सुनने से इनकार किया था। सबसे बड़ा सुबूत उदयवीर के खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी थी। इसके अलावा गांव के तमाम लोगों ने उदयवीर के खिलाफ ही बयान दर्ज कराए। इन सब बातों को चार्जशीट में शामिल करते हुए पुलिस ने इसे न्यायालय में दाखिल कर दिया है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि इसकी विवेचना के दौरान उदयवीर के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। कई गवाहों ने भी बयान दिए हैं।

विज्ञापन

ये था मामला

यह मामला 14 दिसंबर 2022 की रात का है। उस रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहडौरा निवासी ओमवीर और उसकी पत्नी खुशबू अपने घर के बरामदे में एक ही चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक से ढाई बजे के बीच दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उस दौरान घर में दंपती के अलावा ओमवीर का भाई उदयवीर भी कमरे में सो रहा था। उसने सुबह के समय अपने परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी थी। साथ ही अपने चाचा अमर सिंह और चचेरे भाई सतेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने उसी दौरान दोनों आरोपितों को उनके घर से पकड़ लिया था। वह दोनों खुद को बेकसूर बता रहे थे। प्रथम दृष्टया पुलिस भी मामला संदिग्ध मान रही थी। छानबीन के अनुसार 16 दिसंबर को घर से उदयवीर के खून से सने कपड़े और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई थी। इससे पुलिस ने 17 दिसंबर को उदयवीर को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। इससे पुलिस ने उदयवीर को जेल भेज दिया था।

उदयवीर के बयान बदलने से पकड़ा गया मामला

हत्यारोपी उदयवीर ने अपने बयानों में बताया था कि वह अंदर कमरे में सो रहा था। रात उसके चाचा और चचेरा भाई आया। दोनों की हत्या करके चले गए लेकिन इसकी सूचना सुबह छह बजे दी गई। पुलिस ने सवाल किया था कि उसी वक्त सूचना क्यों नहीं दी गई। उसने कहा था कि वह डर गया था। इससे सूचना नहीं दे सका।

उसने यह भी कहा था कि हत्यारों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। वह जिस कमरे में बंद था। उसमें बाहर से ताला लगा था लेकिन उसकी खिड़की खुली थी। उदयवीर कमरे का बाहर से ताला लगाकर खिड़की से जाकर अंदर बैठ गया था। पूछताछ में सामने आया कि हत्यारोपी उदयवीर ने जमीन के लालच में दंपती की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed