फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police filed charge sheet in court in Pradhan murder case

Budaun News: प्रधान हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police filed charge sheet in court in Pradhan murder case
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में नौ नवंबर की रात हुई ग्राम प्रधान शिवचरण की हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। गांव के ही नन्हे बाबू पर सोते समय प्रधान की बांका से वार करके हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रधान के बेटे कृष्णपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। छानबीन में गांव के ही नन्हे बाबू का नाम प्रकाश में आया । पुलिस ने 23 नवंबर को नन्हे बाबू को मूसेपुर पुल से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बांका बरामद किया गया। पूछताछ में नन्हे बाबू ने बताया कि वारदात से करीब एक महीना पहले प्रधान ने उसके खेत से होकर चकरोड निकलवा दिया था। प्रधान ने यह जमीन ग्राम पंचायत की बताई थी जबकि वह 20–25 साल से खेत जोत रहा था। इसके अलावा गांव में जिस जगह वह अपनी भैंस बांंधता है, उसे भी प्रधान कब्जा मुक्त कराना चाहता था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। अब न्यायालय प्रधान हत्याकांड की सुनवाई कर फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed