{"_id":"679fb52396cc2d614200571a","slug":"police-criminals-and-goods-recovered-from-refined-truck-robbery-case-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133722-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिफाइंड ट्रक लूटकांड के करीब पुलिस, बदमाश और माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिफाइंड ट्रक लूटकांड के करीब पुलिस, बदमाश और माल बरामद
विज्ञापन
मुजरिया थाने गेट पर खड़ा खाली ट्रक। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
बदायूं। पुलिस ट्रक लूटकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने कुछ बदमाशों के साथ ही लूट गए रिफाइंड के पीपे भी बरामद कर लिए हैं। सोमवार को पुलिस घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है।
हरियाणा के भिवानी थाना क्षेत्र एवं मौजूदा दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी चालक सर्वजीत सिंह 23 जनवरी की रात सोयाबीन रिफाइंड से लदे ट्रक को लेकर दातागंज क्षेत्र से गुजर रहा था। ट्रक में रिफाइंड के 1500 पीपे लोड थे। इसी बीच दातागंज के सादुल्लागंज गांव के समीप कार सवार बदमाशों ने रोड होल्डअप कर लूट को लूट लिया था।
बदमाशों ने चालक को कार में बंधक बना लिया था, जबकि ट्रक को एक बदमाश लेकर फरार हो गया था। 24 जनवरी की सुबह चालक बेहोशी की हालत में मुजरिया के सबदलपुर गांव के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
होश में आने के बाद चालक ने बताया था कि नेपाल के विराट नगर स्थित फैक्टरी से रिफाइंड लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ देकर ट्रक को लूट था। चालक की तहरीर पर मुजरिया थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
एसएसपी ने लूट के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस ने करीब 1400 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालीं। इसके आधार पर पुलिस ने संभल के गुन्नौर क्षेत्र से खाली ट्रक को बरामद कर लिया था, लेकिन रिफाइंड की बरामदगी नहीं हो सकी। तब से पुलिस रिफाइंड की बरामदगी और बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हुई थी।
चर्चा है कि पुलिस ने लूट में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद रिफाइंड को बरामद कर लिया है। पुलिस सोमवार को लूट का खुलासा कर सकती है।
चालक के भी लूट में शामिल होने की चर्चा
चर्चा है कि रिफाइंड लूटकांड में चालक ही हाथ निकला है। कड़ी पूछताछ के बाद चालक ने लूटकांड को कबूल कर लिया है। उसकी ही निशानदेही से बदमाशों की गिरफ्तारी एवं रिफाइंड की बरामदगी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को उस दौरान ही चालक पर शक हो गया था जब वह नेपाल और दिल्ली की लंबी दूरी पर ट्रक को लेकर अकेला सफर कर रहा था।