फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police could not catch eight murder accused

Budaun News: आठ हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Fri, 21 Jun 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch eight murder accused
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के हरीराम हत्याकांड के आठ आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। हत्यारोपी ग्राम प्रधान और उसका भाई भी है। परिवार वालों की मांग की कि ग्राम प्रधान ही सबसे ज्यादा दबंग है। पुलिस सबसे पहले उसको ही गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में 11 जून की सुबह 50 वर्षीय हरीराम उर्फ हरी सिंह की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वह अपने खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया था और उन पर हमला कर दिया था। फिर पकड़कर अपने घर के दरवाजे पर ले गए। वहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उनके दोनों हाथों में तमंचे पकड़ा दिए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके फोटो खींचे और वीडियो बनाई थी। इस संबंध में किसान की बेटी मीरा ने ग्राम प्रधान इरेंद्र सिंह, उसका पिता संतोष, भाई अनुज प्रताप, राजपाल, आशा, मुनेंद्र, रिंकू, महेश और विजयपाल उर्फ वीरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें पुलिस महेश और विजयपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जबकि ग्राम प्रधान समेत आठ आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के परिवार वाले दो बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान को सबसे पहले गिरफ्तार कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस ढीला रवैया अपना रही है। इसमें पुलिस सभी आरोपियों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार करके जेल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed