फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police checking campaign on the highway in Budaun

Budaun News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ाई सतर्कता, पुलिस ने हाईवे पर चलाया चेकिंग अभियान

Wed, 13 Mar 2024 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 12:20 PM IST
सार

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर जिले की सीमाओं पर चेकिंग कराई गई। समीपवर्ती थाना पुलिस ने मंगलवार रात नौ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक वाहनों की सख्त चेकिंग की।

विज्ञापन
Police checking campaign on the highway in Budaun
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी है। मंगलवार रात बदायूं-मेरठ हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कराई गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार रात एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर जिले की सीमाओं पर चेकिंग कराई गई। समीपवर्ती थाना पुलिस ने मंगलवार रात नौ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक वाहनों की सख्त चेकिंग की। सहसवान कोतवाली पुलिस ने बदायूं-मेरठ हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की। 
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा पुलिस ने संभल जिले की सीमा पर सतर्कता बरती। इसी तरह वजीरगंज, कुंवरगांव, बिनावर, मूसाझाग, दातागंज, उसावां, हजरतपुर, उसहैत, कादरचौक, उझानी कोतवाली पुलिस ने भी सघन चेकिंग की। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed