फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police car collided with wall after tyre burst, constable injured

Budaun News: टायर फटने से पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, सिपाही घायल

Tue, 19 Aug 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police car collided with wall after tyre burst, constable injured
खंती में पलटने के बाद क्षतिग्रस्त बिनावर थाना पुलिस की गाड़ी। संवाद
बिनावर। बरेली-मथुरा हाईवे पर विजयनगला के पास सोमवार सुबह बिनावर थाने की गाड़ी का अगला टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे से खंती में उतरी और दीवार से टकरा गई। दीवार से टकराने पर गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक व दरोगा बाल-बाल बच गए। घायल सिपाही का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिनावर थाना पुलिस को सोमवार सुबह गांव विजयनगला में एक मारपीट की सूचना मिली। दरोगा दिनेश त्यागी अपने हमराही सिपाही वीरेंद्र सिंह व चालक सुरेंद्र शर्मा के साथ सरकारी गाड़ी से घटनास्थल पर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे पुलिस की गाड़ी गांव विजयनगला के पास पहुंची। इसी बीच गाड़ी का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इस दौरान गाड़ी की रफ्तार तेज थी।
विज्ञापन

इस वजह से चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और वह हाईवे से उतरकर खंती में घुस गई। रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी खंती की चहारदीवारी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, दीवार भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि दीवार से टकराने के बाद गाड़ी पानी भरे गड्ढे में नहीं घुसी। वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सिपाही वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, एसआई व चालक मामूली रुप से चोटिल हुए। हादसा होते ही राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन से पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला। थाने पर हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घायल हुए सिपाही वीरेंद्र सिंह को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बरेली के अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हाल-चाल जाना है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल सिपाही की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed