{"_id":"61b79c7b61e68c5f1438e0b0","slug":"police-badaun-news-bly4691370111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर कार्यक्रम में लगी 160 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर कार्यक्रम में लगी 160 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर जिले में होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदायूं जिले से भी पुलिस बल मांगा गया है। जिले से करीब 160 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीशनल एसपी और सीओ भी वीआईपी ड्यूटी में जा सकते हैं।
18 दिसंबर को शाहजहांपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के अभी से इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए बदायूं जिले से भी पुलिस बल मांगा गया है। यहां से करीब पांच इंस्पेक्टर, 18 सब इंस्पेक्टर, 120 सिपाही और 20 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी एडीशनल एसपी और सीओ की ड्यूटी नहीं आई है। 15 दिसंबर को उन्हें भी शाहजहांपुर जिले में बुलाया जा सकता है।
जिन इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर की शाहजहांपुर जिले में ड्यूटी लगाई गई है। वह जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस लाइन में तैनात हैं। इस ड्यूटी के दौरान जिले में पुलिस व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। कई थानों पर नाममात्र के लिए पुलिस बल रह जाएगा। करीब तीन दिन तक उन्हें वीआईपी ड्यूटी पर रहना होगा। तब तक शेष पुलिस बल को ही कार्यभार संभालना पड़ेगा।
विज्ञापन
----
एआरएम ने प्रशासन को सौंपी 168 बसों की सूची
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में होने वाली जनसभा में बदायूं से 500 बसों में कार्यकर्ता जाएंगे। रोडवेज की अनुबंधित 37 बसों का भी जाना तय है। हालांकि, अभी बदायूं डिपो के बेड़े में शामिल बसों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। डिपो प्रशासन ने सभी 168 बसों की सूची एआरटीओ को सौंप दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे मैदान में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बदायूं से भी बड़ी संख्या में आमजनों के साथ भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होंगे। इसके लिए भाजपा संगठन और प्रशासन 500 बसों की व्यवस्था करने में लगा हुआ है। परिवहन विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
एआरटीओ बसों की व्यवस्था में जुट गए हैं। प्रशासन के निर्देश पर एआरटीओ ने बदायूं डिपो से बसों की सूची मांगी है। डिपो में बेड़े में 37 बसें अनुबंधित और 137 निगम की हैं। इन सभी बसों की सूची एआरटीओ को सौंप दी गई है। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के संबंध में एआरटीओ ने डिपो से बसों की सूची मांगी थी। यह सूची उपलब्ध करा दी गई है। किन बसों को भेजा जाएगा यह अभी साफ नहीं हो सका है। संवाद