{"_id":"5e90a8598ebc3e7739220a33","slug":"police-arrested-anti-social-element-badaun-news-bly402305171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर खड़े होकर आपत्तिजनक हरकतें करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर खड़े होकर आपत्तिजनक हरकतें करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। शहर के ब्राह्मपुर मोहल्ले में एक युवक को घर की छत पर खड़े होकर आपत्तिजनक हरकतें करना मंहगा पड़ गया। इसकी शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी एक महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक अपनी छत पर खड़े होकर अपत्तिजनक हरकतें करता है। उसकी बेटियों पर फब्तियां कसता है। शुक्रवार दोपहर जब उनकी बेटियां छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गईं तो आरोपी भी अपनी छत पर चढ़ गया। वह निवस्त्र होकर लड़कियों की ओर हरकतें करने लगा। लड़कियों ने उसकी वीडियो भी बनाने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। परिवार वाले युवक को नावालिग बता रहे हैं।