फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrested Adil accused of shooting his elder brother dead in Badayun

बदायूं में रिश्तों का कत्ल: बड़े भाई की इस बात से नाराज था छोटा, हत्या के लिए खरीदी 35 हजार की पिस्टल

Thu, 19 Dec 2024 09:14 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 09:14 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी आदिल को छोटे सरकार कादरी दरगाह रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से एडीओ पंचायत का अपने बड़े बेटे अमन से विवाद चल रहा था। हर बार विवाद में आदिल पिता का साथ देता था।

विज्ञापन
Police arrested Adil accused of shooting his elder brother dead in Badayun
छोटे ने की बड़े भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला चौधरी सराय में 13 दिसंबर को बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी ने पिस्टल 35 हजार रुपये में ककराला से खरीदी थी। आदिल ने बताया कि पिता एडीओ पंचायत से आए दिन अमन झगड़ता था। घटना वाले दिन भी अमन का पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने उसे गोलियों से छलनी कर दिया।

विज्ञापन


सलारपुरा ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत खालिद का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में घर है। खालिद के छह बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा अमन था और उससे छोटा आदिल है। 13 दिसंबर की सुबह आदिल और अमन के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ही आदिल घर में रखी पिस्टल निकाल लाया और भाई अमन को एक के बाद एक छह गोली मारकर हत्या कर दी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि पिछले एक साल में कई बार तीनों के बीच मारपीट भी हो चुकी थी। 13 दिसंबर को एक बार फिर विवाद हुआ। बताते हैं कि पहले पिता और अमन के बीच विवाद हुआ। उस समय अमन शांत हो गया। पिता के जाने के बाद दोनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आदिल ने बड़े भाई अमन की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आदिल ने ककराला निवासी तारिक से कुछ दिन पहले 35,000 में पिस्टल खरीदी थी। उसी पिस्टल से उसकी हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने आदिल की गिरफ्तारी करने पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

एक साल से चल रहा था बेटों और पिता में विवाद
एडीओ पंचायत खालिद और दोनों बेटों के बीच पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि एक साल पहले एडीओ पंचायत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा बेटा अमन पिता से नाराज रहने लगा था। इसी को लेकर आए दिन पिता-पुत्र के बीच विवाद होता रहता था। आदिल पिता के पक्ष में खड़ा होकर अमन का विरोध करता था। पिता बड़े बेटे अमन की बात को सहन कर रहा था, लेकिन छोटा बेटा आदिल भाई से दुश्मनी मान बैठा था।

हत्या कर दिल्ली चला गया था आरोपी
भाई अमन की हत्या करने बाद आदिल तुरंत ही दिल्ली चला गया था। बताया जाता है कि आरोपी सबसे पहले संभल पहुंचा। संभल पहुंचने के लिए उसने किसी डग्गामार वाहन का सहारा लिया। संभल से वह रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली पहुंच गया, लेकिन दिल्ली में उसे रुकने का ठिकाना नहीं मिला तो वह बदायूं लौट आया। बदायूं में आते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

ककराला में चल रहा अवैध हथियारों की तस्करी का धंधा
अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे से धड़ल्ले से अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। भाई की हत्या करने वाले आरोपी आदिल ने भी ककराला से ही पिस्टल खरीदी थी। इसके अलावा वह आए दिन वहीं से कारतूस लाता था। अन्य लोगों को भी वह पिस्टल के कारतूस दिलवाता था। पुलिस के मुताबिक, पिस्टल बेचने वाला तारिक ही कारतूस भी बेचता है।

ककराला से ही आरोपी ने खरीदे थे कारतूस, अन्य लोगों को भी दिलाए
आरोपी आदिल ने ककराला निवासी तारिक से 35 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पिस्टल के साथ 20 से अधिक कारतूस भी लिए थे। भले ही पुलिस अपने खुलासे में बता रही हो कि पिस्टल कुछ दिन पहले ही खरीदी थी, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

बताते हैं कि पिस्टल लगभग एक साल पहले खरीदी गई थी। उसके बाद आरोपी वहां से कई लोगों को हथियार दिलवा चुका था। पुलिस ने जिस तारिक का नाम खोला है वह गिरोह बनाकर पिस्टल व अन्य हथियार बेचता है। अब पुलिस पूरे गिरोह की तलाश में जुट गई है। आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पिस्टल बेचने वाले ककराला के तारिक की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed