फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrested a notorious cow smuggler in an encounter in Budaun

Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात गो तस्कर को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल; दर्ज हैं कई मुकदमे

Mon, 10 Nov 2025 08:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 08:49 AM IST
सार

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में टेढ़ा घाट पुल के पास रविवार रात पुलिस की कुख्यात गो तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Police arrested a notorious cow smuggler in an encounter in Budaun
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। मुठभेड़ थाना सहसवान क्षेत्र के टेढ़ा घाट पुल के पास हुई। 

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक मुखबरि से सूचना मिली थी कि शातिर तस्कर, जो कई बार जेल जा चुका है और हाल ही में रिहा हुआ है। फिर से पशुओं को मारने की फिराक में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रणनीति बनाकर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी एजाद है, जो गांव भवानीपुर खैरू थाना सहसवान का निवासी है। पूछताछ में एजाद ने बताया कि वह गोवंशीय पशुओं को मारकर उनका मांस बेचने का काम करता है। कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी पर गोकशी, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास से संबंधित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed