{"_id":"669479b1687f2e7c86047d97","slug":"police-arrested-a-criminal-with-a-bounty-of-rs-25-thousand-in-an-encounter-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
Mon, 15 Jul 2024 06:55 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:55 AM IST
सार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर खड़ी पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10:15 बजे निजामपुर मार्ग पर इनायतगंज तिराहे के नजदीक पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। एक सिपाही घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि एसओ रामेंद्र सिंह और एसआई इंतजार हुसैन अपनी टीम के साथ रविवार रात निजामपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी मुईन इनायतगंज तिराहे पर देखा गया है। वह मूल रूप से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। इससे वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और बिनावर इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही आबिद दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। आरोपी को दाहिने पैर में गोली लग गई और वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
थाना पुलिस ने सिपाही और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर को सिटी आलोक मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एक सप्ताह पहले पकड़े गए थे आरोपी के दो साथी
खंडसारी मोहल्ला निवासी मुईन, उसके साथी मुलू और इमरान ने 28 जून की रात एक गोवंशीय पशु को मार डाला था। इसमें मुलू और इमरान पिछले मंगलवार को पकड़े गए थे जबकि मुईन भागने में सफल रहा था।