{"_id":"6511e6b3243b9d771e09f51a","slug":"police-are-not-getting-witnesses-to-take-action-against-fathers-murderers-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4935-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिता के हत्यारोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को नहीं मिल रहे गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिता के हत्यारोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को नहीं मिल रहे गवाह
Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। उरैना के राजकुमार हत्याकांड में भले ही पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अब उन पर कार्रवाई के लिए पुलिस को गवाह ढूंढने पड़ रहे हैं। परिवार वाले आरोपी बेटों को बचाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने मारपीट से इन्कार करते हुए बयान दिया है कि ईंट गिरने से राजकुमार की मौत हुई थी।
थाना क्षेत्र के गांव उरैना में शुक्रवार रात राजकुमार (58) के साथ उसके दो बेटों ने जबरदस्त मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अगले दिन सुबह तख्त पर उसका शव पड़ा मिला था। थाना पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर उसके बेटे प्रदीप और अरुण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसकी रिपोर्ट में छह पसलियां टूटी हुई मिलीं और लिवर फटा हुआ मिला।
थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोमवार को राजकुमार के परिवार वाले थाने पहुंचे। उन्होंने मारपीट से इन्कार करते हुए बताया कि राजकुमार के ऊपर छत से ईंट गिर गई थी, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं, लेकिन उनके खिलाफ बयान देने को गवाह नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिवार वालों ने बयान दिया है कि ईंट गिर गई थी, जिससे राजकुमार की मौत हो गई, लेकिन कोई गवाही देने के लिए तैयार नहीं है। अगर कोई गवाही देता है तो इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।