फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police and administration remained alert in view of Friday prayers.

Budaun News: जुमा की नमाज के मद्देनजर सतर्क रहा पुलिस-प्रशासन

Sat, 13 Jun 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police and administration remained alert in view of Friday prayers.
अवैध म​स्जिद ढहाए जाने के बाद चतुरी नगला में तैनात पुलिस व पीएसी। संवाद
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव चतुरी नगला में अवैध रूप से बने मस्जिद भवन को ढहाए जाने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को मलबा हटाने का काम किया गया। शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में विशेष निगरानी की गई। सुरक्षा के बीच चतुरी नगला के लोगों ने ककोड़ा और अन्य गांवों की मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में गांव चतुरी नगला में अवैध मस्जिद का भवन दो बुलडोजरों से ढहा दिया गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में एक प्लाटून पीएसी और थाना पुलिस के दरोगा और सिपाही तैनात किए गए हैं। जुमा के दिन नमाज को लेकर थाना क्षेत्र के सभी गांवों में मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात रहा। उधर, चतुरी नगला के लोगों ने भी ककोड़ा और अन्य गांवों की मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

वहीं ढहाई गई मस्जिद का मलबा दूसरे दिन भी हटाने का काम जारी रहा। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के कारण गांव चतुरी नगला समेत आसपास का माहाैल शांत रहा।


कादरचौक में एसडीएम सदर के नेतृत्व में अवैध रूप से बने ढांचे को गिराया गया था। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है। जुमे की नमाज सभी जगह शांति पूर्वक संपन्न हुई। -सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed