फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police and Administration Halt Congress's 'Nyay Yatra'

Budaun News: कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ को पुलिस-प्रशासन ने रोका

Sun, 29 Mar 2026 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police and Administration Halt Congress's 'Nyay Yatra'
कांग्रेसियों की न्याय यात्रा को रोकती पुलिस। स्रोत- पार्टी
बदायूं। सैजनी स्थित एचपीसीएल गैस प्लांट में हुई दो अफसरों की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर प्रस्तावित कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ को रविवार को पुलिस-प्रशासन ने पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया। यात्रा शहर के आंबेडकर पार्क से शुरू होकर दातागंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक निकाली जानी थी।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। दोपहर करीब 12 बजे जब कार्यकर्ता कार्यालय से न्याय यात्रा निकालने के लिए आगे बढ़े, तभी प्रशासन ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और कचहरी चौकी प्रभारी चमन गिरि सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ता यात्रा निकालने की मांग को लेकर अड़े रहे। इस दौरान उनकी प्रशासनिक अफसरों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रशासनिक कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय यात्रा को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सैजनी एचपीसीएल गैस प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों और उनके संरक्षणदाताओं को बचा रही है। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में दातागंज क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। यहां “मिनी चंबल” जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अजीत यादव ने मृतक अधिकारियों सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा के परिजनों की ओर से की गई सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित न्याय यात्रा 5 अप्रैल तक समरेर, दातागंज, म्याऊं, उसावां, उसहैत समेत सैकड़ों गांवों में जनसंवाद के रूप में निकाली जानी थी। कार्यक्रम में दीपक मिश्रा, हाजी नुसरत अली, राजीव पटेल, मोरध्वज लोधी, बबलू सैफी, ओमवीर दद्दा, सत्यपाल फौजी, नवनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed