{"_id":"68b89e9074656f223a01f32f","slug":"police-alert-regarding-preliminary-qualifying-examination-strict-security-arrangements-will-be-in-place-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146280-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
विज्ञापन
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परीक्षा को शांति, निष्पक्षता और नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित विवेकानंद हॉल में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ब्रीफिंग की।
एसएसपी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाए। इस मौके पर सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, सीओ दातागंज केके तिवारी, सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह, प्रशिक्षणाधीन सीओ गौरव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यातायात और सुरक्षा पर विशेष जोर
परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों के मद्देनजर उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार गश्त व फुट पेट्रोलिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए।