फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   POCSO Act accused dies in district jail before sentencing

Budaun News: सजा से पहले पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जिला जेल में मौत

Mon, 05 May 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused dies in district jail before sentencing
राकेश का फाइल फोटो।
बदायूं। नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के आरोपी की जिला जेल में रविवार करीब अपराह्न 12 बजे मौत हो गई। एक मई से उसका इलाज चल रहा था। मौत की सूचना परिजनों को दी गई है। मौत की सूचना पर परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन



बिनावर थानाक्षेत्र के गांव पुठी सराय निवासी राकेश (43) के खिलाफ नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में 2017 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जमानत मिलने के बाद वह घर पहुंच गया। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। आरोपी तारीख पर नहीं आ रहा था तो कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इस पर बिनावर पुलिस ने 24 मार्च को तारीख पर कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था, तब से वह जेल में बंद है। जेलर रणंजय सिंह ने बताया कि एक मई को उसकी तबीयत खराब हुई तो उसको जेल अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

--

शनिवार को बुजुर्ग मां ने की थी जेल में मिलाई
राकेश के दो नाबालिग बेटे हैं। पत्नी की करीब नौ साल पहले मौत हो चुकी है। तीन भाइयों में राकेश बड़ा था। दो भाई बाहर रहकर मजदूरी कर रहे हैं। घर पर बुजुर्ग मां उसके बेटों का पालन पोषण कर रही है। शनिवार को वह जेल में अपने बेटे राकेश से मिलने आई तो उसने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। मां और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed