फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Players showed their strength in boxing and arm wrestling competitions.

Budaun News: बॉक्सिंग व आर्म रेसलिंग मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 11 Mar 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in boxing and arm wrestling competitions.
पुलिस प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत- पुलिस विभाग
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित तृतीय अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरुष) पुलिस प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को बॉक्सिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए पुलिस खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में 51 किग्रा भार वर्ग में बदायूं के जितेश ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहजहांपुर के हर्ष दूसरे स्थान पर रहे। 54 किग्रा वर्ग में बिजनौर के अशोक प्रथम और मुरादाबाद के नईम अहमद द्वितीय रहे। 67 किग्रा वर्ग में बदायूं के कृष्णा अत्री प्रथम और रामपुर के जितेंद्र द्वितीय रहे। 71 किग्रा वर्ग में बदायूं के सावन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रामपुर के आशीष सिरोही दूसरे स्थान पर रहे। 86 किग्रा वर्ग में बदायूं के अंकित खोखर प्रथम और रामपुर के अजय द्वितीय रहे। 92 किग्रा वर्ग में बदायूं के संजीव कुमार ने पहला स्थान हासिल किया और रामपुर के अमित दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 48 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर की प्रतिज्ञा पांडेय प्रथम और अमरोहा की बबली द्वितीय रहीं। 50 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर की सुधा प्रथम और बदायूं की नेहा द्वितीय रहीं। 54 किग्रा वर्ग में बरेली की अनुराधा प्रथम और बदायूं की सोनाली द्वितीय रहीं। 57 किग्रा वर्ग में बदायूं की अनामिका प्रथम तथा बरेली की प्रियंका द्वितीय रहीं। 66 किग्रा वर्ग में बदायूं की पूजा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहजहांपुर की रितु दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में 55 किग्रा वर्ग में बदायूं के रोहित प्रथम और पीलीभीत के कपिल मलिक द्वितीय रहे। 70 किग्रा वर्ग में मुरादाबाद के राहुल प्रथम और बदायूं के दानिश द्वितीय रहे। 80 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर के निसार हुसैन प्रथम और रामपुर के अजय द्वितीय रहे। 85 किग्रा वर्ग में संभल के जयवीर प्रथम और बदायूं के सावन द्वितीय रहे। 90 किग्रा वर्ग में शाहजहांपुर के सौरभ राठी प्रथम और मुरादाबाद के अक्षय द्वितीय रहे। 100 किग्रा वर्ग में पीलीभीत के रोहित राज प्रथम और बदायूं के विपिन द्वितीय रहे।

महिला आर्म रेसलिंग में 50 किग्रा वर्ग में बरेली की राजू प्रथम और अमरोहा की बबली द्वितीय रहीं। 55 किग्रा वर्ग में बरेली की अरुणिमा प्रथम और रामपुर की हिना बिष्ट द्वितीय रहीं। 60 किग्रा वर्ग में बिजनौर की नीरज प्रथम और बदायूं की निशा द्वितीय रहीं। 70 किग्रा वर्ग में बरेली की वंदना प्रथम और बदायूं की प्रतिभा द्वितीय रहीं। 80 प्लस किग्रा वर्ग में बदायूं की सोनी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मुरादाबाद की अल्का दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed