फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pipe collided with HT line while setting up tent, one killed, two scorched

टेंट लगाते समय एचटी लाइन से टकराया पाइप, एक की मौत, दो झुलसे

Mon, 31 Oct 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pipe collided with HT line while setting up tent, one killed, two scorched
सैदपुर में इसी स्थान पर लगाया जा रहा था टेंट। संवाद - फोटो : BADAUN
सैदपुर (बदायूं)। विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के तहत आने वाले कस्बा सैदपुर में शादी का टेंट लगाते वक्त लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराने से युवक शान मोहम्मद की मौत हो गई। हादसे में उसके चचेरे भाई सलमान समेत दो लोग झुलस भी गए। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने हादसे से पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि लोगों का कहना है कि एचटी लाइन नीचे होने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा सैदपुर के मोहल्ला नई बस्ती में अब्दुल हक के यहां सोमवार और मंगलवार को शादी की दावत होनी है। दावत के लिए रविवार को टेंट लगाने का काम चल रहा था। रविवार सुबह से ही टेंट लगाने का काम वजीरगंज के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला बनिया निवासी 24 वर्षीय शान मोहम्मद पुत्र मुल्लू, उसका चचेरा भाई 28 वर्षीय सलमान पुत्र कल्लू और एक अन्य मजदूर 30 वर्षीय बब्बू पुत्र निसार कर रहे थे। यह तीनों टेंट लगाने का काम मजदूरी पर करते थे। पूर्वाह्न करीब 11-30 बजे फील्ड में टेंट के लिए लोहे के पाइप लगाने का काम चल रहा था। तभी लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन

इससे शान मोहम्मद, सलमान और बब्बू झुलस गए। इन तीनों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने शान मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में सलमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बब्बू को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, हादसे से पावर कॉरपोरेशन ने पल्ला झाड़ लिया है। अधिकारियों का कहना है कि एचटी लाइन के नीचे टेंट लगाने से पहले सूचना नहीं दी गई थी। अगर सूचना दी जाती तो नियमानुसार लाइन को बंद कर दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटी लाइन के नीचे अवैध रूप से टेंट लगाने का काम किया जा रहा था। नियमानुसार एचटी लाइन के नीचे इस तरह का कोई काम करने से पहले अगर पावर कॉरपोरेशन को सूचना दी जाती है तो वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए आपूर्ति बंद कर दी जाती है और कार्यस्थल पर लाइनमैन की तैनाती की जाती है। एचटी लाइन नीची होने संबंधी कोई शिकायत नहीं है। पूरे प्रकरण में उच्च अधिकारियों और पुलिस को सूचना दे दी गई है। हादसा टेंट स्वामी की लापरवाही से हुआ है। -कुशमेंद्र गंगवार, एसडीओ विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली

मृतक शान मोहम्मद का फाइल फोटो।

मृतक शान मोहम्मद का फाइल फोटो।- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed