Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup truck hits child; the little one dies.

Budaun News: पिकअप ने बच्चे को मारी टक्कर, मासूम की मौत

Sun, 15 Nov 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck hits child; the little one dies.
बदायूं के वजीरगंज में ट्रक की टक्कर से इलाज के दम तोड़ने वाली पार्वती का फाइल फोटो
उघैती। थाना क्षेत्र में उघैती-इस्लामनगर मार्ग पर शनिवार को जागरण में शामिल होकर परिवार के साथ घर लौट रहे पांच वर्षीय मासूम को पिकअप वाहन ने गांव ईखखेड़ा के पास टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित पिकअप वाहन की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

संभल जनपद के गांव सिहोरी निवासी राजू का पांच वर्षीय बेटा कार्तिक अपने परिवार के साथ ईखखेड़ा गांव निवासी शंकरलाल दीक्षित के यहां आयोजित जागरण में शामिल होने आया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार्तिक अपनी मां, चाची और दादी के साथ वापस घर लौट रहा था। ईखखेड़ा गांव के पास सड़क पार करते समय पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान कार्तिक एकदम से सड़क पर पहुंच गया और तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने पर परिजन उसको चंदौसी के अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर वाहन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की गई। भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 54



ट्रक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की मौत



- पत्नी की मौत से पूरन पर टूटा दुखों का पहाड़


- इकलौते बेटे की 24 साल पहले हो चुकी है मौत



संवाद न्यूज एजेंसी



वजीरगंज। एमएफ हाईवे पर ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। महिला के इकलौते बेटे की करीब 24 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पति-पत्नी एक-दूसरे का सहारा बनकर जीवन बिता रहे थे। अब पत्नी की मौत के बाद पति पूरन परिवार में अकेले रह गए हैं।



वजीरगंज कस्बे में विद्युत उपकेंद्र के पास शुक्रवार शाम करीब तीन बजे बिसौली से बदायूं की ओर जा रहे ट्रक ने आगे चल रहे दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में दोपहिया वाहन पर बैठीं पार्वती (60) निवासी गांव मालमपुर सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पति पूरन ने बताया कि उनके इकलौते बेटे जसवंत की वर्ष 2002 में 25 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी। इसके बाद से पार्वती और उनके पति पूरन गांव में साथ रह रहे थे। पूरन गांव में परचून की दुकान चलाते हैं।




सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया था। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
---

बदायूं के वजीरगंज में ट्रक की टक्कर से इलाज के दम तोड़ने वाली पार्वती का फाइल फोटो

बदायूं के वजीरगंज में ट्रक की टक्कर से इलाज के दम तोड़ने वाली पार्वती का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed