{"_id":"69f795f799190143cd08d5c8","slug":"physics-and-chemistry-brought-relief-biology-heightened-tension-badaun-news-c-123-1-sbly1001-163040-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फिजिक्स-केमिस्ट्री ने दी राहत, बायोलॉजी ने बढ़ाई टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फिजिक्स-केमिस्ट्री ने दी राहत, बायोलॉजी ने बढ़ाई टेंशन
विज्ञापन
राजकीय इंटर काॅलेज गेट पर अभ्यार्थियों की चेकिंग की गई। संवाद
बदायूं। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। जिले में 2921 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 2850 ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर अपने भविष्य की दिशा तय करने की कोशिश की।
जिले में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर और नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत सघन जांच की गई और नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया।
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने इस बार पेपर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान और संतुलित रहे, जिससे उन्हें राहत मिली। हालांकि बायोलॉजी सेक्शन ने कई छात्रों की परेशानी बढ़ा दी। अभ्यर्थियों के मुताबिक जीव विज्ञान के कई प्रश्न काफी लंबे थे, जिन्हें पढ़ने और समझने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि बायोलॉजी के लंबे सवालों के कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया। कई परीक्षार्थियों को अंतिम समय में तेजी से प्रश्न हल करने पड़े। हालांकि जिन छात्रों ने समय का सही प्रबंधन किया, उनका पेपर समय पर पूरा हो गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ अभ्यर्थी पेपर से संतुष्ट नजर आए, जबकि कुछ बायोलॉजी सेक्शन को लेकर निराश दिखे। कुल मिलाकर छात्रों ने इस बार के प्रश्नपत्र को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संतुलित और बेहतर बताया।
बता दें कि जिले में नीट में 2921 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 2850 ने परीक्षा दी, जबकि 71 गैरहाजिर रहे। इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज 379 में से पांच गैरहाजिर, राजकीय इंटर कॉलेज में 227 में से छह, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 752 में से 16 गैरहाजिर, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में 372 में से 12 गैरहाजिर, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में 369 में से 15 गैरहाजिर और नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में 751 में से 17 गैरहाजिर रहे।
प्रवेश पत्र, फोटो व आईडी दिखाने पर ही जाने दिया अंदर
नीट देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थियों के हाथों से कलवा से लेकर घड़ी तक हटवा दी गई। यहां तक की पेन तक अंदर नहीं जाने दिया गया। ऐसे में अभ्यार्थियों को सभी कुछ केंद्र के बाहर रखना पड़ा। लड़कियों को चेन, कान की बालियां, नाक की पिन, अंगूठी, चूड़ियां तक बाहर उतरवा दी गईं। उसके बाद में उनको प्रवेश दिया गया। हालांकि विद्यार्थियों को सादा पानी की बोतल ले जाने की इजाजत मिली, लेकिन उसके ऊपर लगे स्टीकरों को हटवा दिया गया था। जिससे स्टीकर नहीं हटे। उन बोतलों को नहीं ले जाने दिया।
इस बार प्रश्नपत्र बेहतर आया हैं। इसको कठिन नहीं कहा जा सकता। सभी कुछ सिलेबस से ही आया था। बायोलॉजी के सवालों ने थोड़ा परेशान किया। -लोकेश, कासगंज
प्रश्नपत्र ठीक आया था। फिजिक्स, केमिस्ट्री के प्रश्न ठीक थे। जो सिलेबस के अनुरूप ही आए थे, लेकिन बायोलॉजी के प्रश्नों ने हल्का परेशान किया, क्याेंकि वह लंबे थे। -अब्दुल अरहम, सहसवान