फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pharmacist of district hospital missing, fear of kidnapping

Budaun News: जिला अस्पताल का फार्मासिस्ट गायब, अपहरण की आशंका

Sat, 19 Oct 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 19 Oct 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist of district hospital missing, fear of kidnapping
पुलिस से रोते बिलखते पिता की तलाश करने की मांग करती युवती। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शाकिर अली चार दिन से गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस की तीन टीम फार्मासिस्ट को तलाश रही हैं। पुलिस ने कार शुक्रवार को सुबह मेडिकल कॉलेज के पास से बरामद की। फार्मासिस्ट की परिचित एक महिला के पास फिरौती मांगने का फोन आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि बाद में महिला मुकर गई।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी शाकिर अली जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। 15 अक्तूबर को वह घर से जिला अस्पताल के लिए आए थे। चार बजे तक परिवार से फोन पर बात हुई है। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद हो गया। रात में घर नहीं पहुंचे। 16 अक्तूबर को भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो तलाश शुरू की गई। उसी दिन बाइक जिला अस्पताल में मिल गई, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पर परिजनों को फार्मासिस्ट की कार खड़ी दिखाई दी तो पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कार को खोलकर देखा तो उसमें एक एलईडी रखी हुई थी। पुलिस कार को बरामद कर कोतवाली ले आई। उधर परिजनों ने दावा किया है कि फार्मासिस्ट की परिचित एक महिला पर फिरौती को फोन आया था। उसने फार्मासिस्ट के परिजनों से रुपये का इंतजाम करने की बात कही थी और बताया कि जब दोबारा फोन आएगा तो बताया जाएगा कि कितने पैसे दिए जाएंगे। हालांकि बाद में महिला अपनी बात से बदल गई। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच करते हुए फार्मासिस्ट की तलाश में जुटी है। पुलिस अपहरण की घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के सवाल में उलझे परिजन
पुलिस ने जांच शुरू की तो परिजनों से अलग-अलग बात की। सभी के बयान अगल-अलग थे। पुलिस ने पूछा ऐसा क्यों हो रहा है कि पहले फार्मासिस्ट की बाइक परिवार को अस्पताल में मिली और उसके बाद कार राजकीय मेडिकल कॉलेज पास भी परिवार को ही मिली। परिजन के पास इसका कोई जवाब नहीं था।


लव जिहाद के मामले में भी हो चुकी है फार्मासिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट

बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ले के फार्मासिस्ट शाकिर अली काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। अब वह चार दिन से गायब है तो इससे पहले उसके खिलाफ हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसने अपने बेटे के साथ जबरन हिंदू लड़की का निकाह कराया था। यह आरोप पीड़िता लड़की ने लगाए थे।



फार्मासिस्ट के गायब होने की जानकारी मिली है। उसे तलाशने के लिए तीन टीम लगा दी गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

पुलिस से रोते बिलखते पिता की तलाश करने की मांग करती युवती। संवाद

पुलिस से रोते बिलखते पिता की तलाश करने की मांग करती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed