{"_id":"5dc31a698ebc3e5b550c68f1","slug":"peyaj-badaun-news-bly3830802136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज ने निकाल दिए लोगों के %आंसू%...थाली से हो गया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज ने निकाल दिए लोगों के %आंसू%...थाली से हो गया गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्याज के बिना थाली का स्वाद अधूरा सा लगता है। सब्जी हो या दाल. छौंका जब तक प्याज न लगे भोजन पूरा नहीं लगता। लेकिन इस समय प्याज लोगों के आंसू निकाल रहा है। तमाम लोगों की थालियों से यह गायब भी हो गया है। प्याज के बढ़ते दामों ने इसे आम आदमी के लिए खास बना दिया है। ऐसे मेें होटल वाले भी प्याज देने से कतरा रहे हैं। प्याज का फुटकर में प्रति किलो दाम 60-70 रुपये तो वहीं थोक में यह 50-55 रुपये तक पहुंच गया है।
कभी दस से 15 रुपये किलो बिकने वाले प्याज के रेट अब आसमान छूने लगे हैं। कुछ दिन पहले जहां प्याज का भाव 50 रुपये तक आ गया था वहीं अब यह 70 रुपये तक पहुंच गया है। अच्छी प्याज 70 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है, वहीं कुछ का भाव 60 रुपये प्रति किलो भी है। इस समय प्याज इंदौर और राजस्थान के अलवर से लाई जा रही है। प्याज के फुटकर विक्रेता राधेश्याम ने बताया कि आठ दस दिन बाद भावनगर, गुजरात से प्याज आना शुरू हो जाएगी। लगभग एक माह बाद नासिक से प्याज आएगी, जिसके बाद रेट कम होने की उम्मीद है। गुजरात से प्याज आने के बाद से ही रेट में परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।