फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PET will be held on 28th, 29th, 19 examination centers have been created.

Budaun News: पीईटी 28, 29 को होगी, 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए

Sun, 22 Oct 2023 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 22 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
PET will be held on 28th, 29th, 19 examination centers have been created.
कलक्ट्रेट में पीईटी परीक्षा को लेकर बैठक करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) जिले में 28 व 29 अक्तूबर को होगी। इसके लिए शहर में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा चार पालियों में संपन्न होगी। इसमें 32928 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में परीक्षा को सफलतापूर्वक, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रधानाचार्य के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के संबंध में सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। परीक्षा के दिन सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से पहुंच जाएं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, फर्नीचर, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को दो पाली व 29 अक्तूबर को दो पाली में परीक्षा होंगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed