{"_id":"653d5c47b250b83091044fa6","slug":"pet-when-the-paper-came-as-expected-the-faces-of-the-candidates-were-happy-badaun-news-c-123-1-bdn1004-6989-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : उम्मीद के मुताबिक आया पेपर तो अभ्यर्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : उम्मीद के मुताबिक आया पेपर तो अभ्यर्थियों के खिले चेहरे
विज्ञापन
चैकिंग करता कॉलेज का स्टाफ। संवाद
बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 19 केंद्रों पर हुई। पहले दिन की परीक्षा देकर केंद्रों से निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। उनका कहना था कि पेपर उनकी उम्मीद के मुताबिक आया है। ज्यादातर पढ़े हुए प्रश्न थे। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने गणित के सवाल कठिन बताए।
जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शनिवार को दो पालियाें में हुई। पहली पाली में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों का सुबह नौ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्र के गेट पर उनकी तलाशी ली गई। प्रवेश पत्र स्कैन कर उपस्थिति दर्ज की गई। इसके बाद प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी का भाव दिखाई दे रहा था।
हरदोई निवासी रजत गुप्ता ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत बेहतर आया। सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी बेहतर लगे। वह लगातार समाचारों पर नजर रख रही थीं। इसकी वजह से परीक्षा देने में आसानी हुई। फर्रुखाबाद की संजना ने बताया की काफी समय से इस परीक्षा को लेकर तैयारी कर रही थीं। परीक्षा देने से पहले घबराहट थी, जो पेपर देखने के बाद दूर हो गई। कासगंज की अनीता ने बताया कि पेपर काफी आसान था। कोई दिक्कत नहीं हुई। हरदोई के दीपेंद्र सिंह ने गणित का पेपर कुछ कठिन बताया।
विज्ञापन
सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे तैनात
पीईटी के पहले दिन दोनों पाली में सभी 19 केंद्रों पर 16464 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 3005 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, 5227 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 2932 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 5300 ने परीक्षा दी। परीक्षा नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए सात सेक्टर और 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि सभी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
-- -- -- -
मोबाइल, बैग लेने के लिए मची आपाधापी
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को बैग परीक्षा केंद्रों के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में उनके लिए कॉलेज वालों ने एक जगह निश्चित की थी। राजकीय इंटर कॉलेज में स्काउट भवन के कक्ष में बैग, मोबाइल, घड़ी आदि जमा कराए गए। परीक्षा देने के बाद बाहर अभ्यर्थियों में अपना सामान लेने के लिए आपाधापी मच गई।
-- -- -- -- --
रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर लगा बोर्ड बना सहायक
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से रोडवेज डिपो के गेट और रेलवे स्टेशन के सामने एक बोर्ड लगाया गया। जिसमें रोडवेज और रेलवे स्टेशन से सेंटर तक पहुंचने की दूरी और उसका रूट दर्शाया गया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टैंड पर बस से उतरने वाले परीक्षार्थियों को इससे काफी आसानी हुई। परीक्षार्थी रूट चार्ट का फोटो अपने मोबाइल में कैद करके अपने-अपने सेंटर के लिए चले गए। जिससे उनको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा।
-- -- -- --
स्टेशन पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में चढ़ने के लिए हुई मारामारी
हरदोई, फर्रुखाबाद और कासगंज जिले के अभ्यर्थियों के लिए बदायूं जिले को सेंटर बनाया गया है। कासगंज से अधिकांश अभ्यर्थी ट्रेनों से यहां पहुंचे। दोपहर के समय ट्रेन आने पर स्टेशन पर काफी भीड़ हो गई। लोगों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
-- -- -- --
बंद रहीं फोटो स्टेट की दुकानें
-शहर के जिन-जिन स्कूल, कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। उनके 200 मीटर की परिधि में स्थिति सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश डीएम ने पहले ही दे दिए थे। जिसके बारे में संचालकों को पहले ही अवगत करा दिया था। ऐसे में रविवार को फोटो स्टेट की दुकानें पूरी तरह से बंद रही।