फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PET: 5118 candidates were absent on the second day

पीईटी के दूसरे दिन 5118 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Mon, 17 Oct 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
PET: 5118 candidates were absent on the second day
दास कॉलेज में बने सेंटर पर परीक्षार्थियों की चेकिंग के बाद प्रवेश करने दिया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शहर के 15 केंद्रों पर दूसरे दिन रविवार को भी हुई। इसमें 14 हजार, 448 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 5118 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि 9330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान सचल दल लगातार केंद्रों पर चेकिंग करते रहे। साथ कड़ी चेकिंग के बाद में परीक्षार्थियों को कक्ष में जाने दिया गया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में पंजीकृत 7224 परीक्षार्थियों में से 4604 ने परीक्षा दी। जबकि 2620 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में परीक्षा देने वालों की संख्या में थोड़ा से इजाफा हुआ। 7224 परीक्षार्थी में 4726 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 2498 गैरहाजिर रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी/एडीएम प्रशासन ने बताया कि सभी सेंटरों पर शांति पूर्वक परीक्षा हुई। इस दौरान कोई भी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं मिला। वहीं, सचल दल द्वारा लगातार केंद्रों पर निरीक्षण किया था। अब उत्तर पुस्तिकाओं को रात में लखनऊ के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के किए आईकार्ड चेक
एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह ने एसपी सिटी एके श्रीवास्तव के साथ में परीक्षा केंद्रों का किया। केंद्रों पर सीसीटीवी को चेक किया। उसके बाद में परीक्षार्थियों के आईकार्ड को चेक किया। अन्य मजिस्ट्रेट भी लगातार निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की स्थिति रही बेहतर
शनिवार के मुकाबले रविवार को बसों की स्थिति बेहतर रही। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। हालांकि शहर के कुछ इलाकों में जाम की स्थिति रविवार को भी देखने के लिए मिली। इससे राहगीरों के साथ-साथ परीक्षार्थियों को भी परेशानी हुई।
क्या बोले परीक्षार्थी
नौकरी की सभी को जरूरत रहती है। ऐसे में सरकार द्वारा बेहतर लोगों को नौकरी देने के उद्देश्य से यह परीक्षा कराई है। इससे इस परीक्षा के माध्यम से बेहतर युवा नौकरी की दिशा में आगे बढ़ सके। -धनंजय (बीए) अलीगढ़
-शिक्षक बनाने की चाह में तैयारी कर रही है। हालांकि कोई सरकारी नौकरी मिल जाए तो बेहतर है, क्योंकि आज के समय में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। जिससे हर किसी को निजात चाहिए। शिल्पी सिंह(बीएससी) फर्रुखाबाद
-कंप्टीशन की तैयारी कर रहा हूं, वैसे रेलवे में जाने का मन है। कोचिंग कर रहा हूं। लेकिन जो भी परीक्षा होती हैं। उनमें आवेदन करता हूं। जिससे तैयारी और भी बेहतर हो जाती है। -नकुल कुमार(बीए) अलीगढ़

नौकरी पानी बेहद कठिन है। जिधर देखो, उधर युवा बिना नौकरी के लिए घूम रहे हैं। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ रही है। इस माहौल में हर संभव कोशिश करके देख रहे। -भावना(एमए) अलीगढ़

परीक्षा केंद्र से बाहर चस्पा लिस्ट में देखते परीक्षार्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र से बाहर चस्पा लिस्ट में देखते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed