फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Permanent helipads will be built in the blocks of the district

Budaun News: जिले के ब्लॉकों में बनेंगे स्थायी हेलीपैड

Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 08 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Permanent helipads will be built in the blocks of the district
बदायूं। जिले के विकास व आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है। शासन के निर्देश पर जिले के सभी ब्लॉकों में एक-एक स्थायी हेलीपैड बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। इन हेलीपैडों का उपयोग आपातकालीन परिस्थितियों के साथ-साथ वीआईपी मूवमेंट के दौरान किया जाएगा। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि आपदा या गंभीर स्वास्थ्य मामलों में समय पर सहायता पहुंचाना भी आसान हो सकेगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले में इस संबंध को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में हेलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन किया जाएगा। भूमि चयन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि स्थान सुरक्षित हो, वहां आसानी से पहुंचा जा सके और भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि शासन के अनुसार जगह का चयन किया जाएगा। जिसके बाद में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed