फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People's lives are going to quack shops, health department's action is zero

Budaun News: झोलाछापों की दुकान में जा रही लोगों की जान, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई शून्य

Tue, 09 Jul 2024 06:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
People's lives are going to quack shops, health department's action is zero
आसफपुर क्षेत्र में दुकानों ने चल रहा फर्जी अस्पताल। संवाद
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से झोलाछापों की दुकानों में लोगों की जान जा रही है। वहीं, विभाग कार्रवाई के नाम खानापूर्ति कर रहा है। हाल ही में आसफपुर और दातागंज व बिनावर क्षेत्र में हुई मौतें इसका उदाहरण हैं। डीएम से शिकायत के बाद भी संचालकों पर कार्रवाई न होने से सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक लोग इन अस्पतालों में अपनी जान गंवाते रहेंगे, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फर्जी दुकानों की जांच कर कार्रवाई करना उचित नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन


केस- 1

झोलाछाप की दुकान में नवजात की मौत पर कार्रवाई शून्य

घटना पांच मई को सामने आई थी। कस्बा आसफपुर निवासी सुनील पुत्र रमेश चंद्र ने आलाधिकारियों को शिकायती पत्र 6 मई 2024 को दिया था। आरोप था कि प्रसव पीड़ा होने पर उसने अपनी पत्नी खुशबू को दूंदपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई थी। विभाग ने इस मामले की कार्रवाई न करके संचालक से सांठगांठ कर ली। झोलाछाप की दुकान आज भी संचालित हो रही है।
विज्ञापन


---

केस- 2

फोटो- 14

डीएम के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं, मनमानी
कस्बा आसफपुर निवासी आकाश मौर्य ने 14 जून को पत्नी सीमा देवी को पेट दर्द होने पर चंदौसी मार्ग पर स्थित एक हॉस्पिटल में दवा दिलाई। डॉक्टर द्वारा पेट दर्द में गलत इंजेक्शन लगाने से सीमा की हालत बिगड़ गई और उसका दो माह का गर्भ गिर गया। इस मामले में डीएम मनोज कुमार ने सीएमओ को जांच कर आख्या तलब की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कागजों में ही जांच कर रिपोर्ट सौंप दी। मौके पर जाने की जहमत तक नहीं उठाई। यही कारण है कि कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस -3

प्रसव के दौरान महिला की मौत, जांच तक नहीं
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी रवेंद्र कुमार की पत्नी चांदनी (22) की 15 जून को प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही बताते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने तो मामले की जांच की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराने तक की जहमत नहीं की है। जो लापरवाही का प्रमाण है।




जिला क्षेत्र में घटना होती है, उस क्षेत्र के एमओआईसी को तत्काल जांच कर कार्रवाई कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। अगर किसी ने जांच तक नहीं की है तो गलत है। मामलों पर संज्ञान लेते हुए खुद देखेंगे। दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
-डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ

आसफपुर क्षेत्र में दुकानों ने चल रहा फर्जी अस्पताल। संवाद

आसफपुर क्षेत्र में दुकानों ने चल रहा फर्जी अस्पताल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed