{"_id":"6841e6f4e85205f1cb043e28","slug":"people-were-troubled-by-humidity-till-afternoon-light-rain-brought-some-relief-badaun-news-c-4-1-bly1009-656110-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दोपहर तक उमस से परेशान रहे लोग, हल्की बारिश से मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दोपहर तक उमस से परेशान रहे लोग, हल्की बारिश से मिली कुछ राहत
विज्ञापन
दहगवां में बारिश में गुजरता बाइक सवार। संवाद
बदायूं। तेज धूप व बादलों की आवाजाही से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली। बाद में फिर मौसम पहले जैसा हो गया।
बृहस्पतिवार को कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई। ऐसे में करीब एक घंटे तक बिजली भी बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह तेज धूप निकली, उसके बाद बादल छा गए। कभी धूप तो कभी बादल से काफी उमस रही। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही फिर शुरू हुई।
शाम करीब चार बजे के आसपास कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। बाद में मौसम पहले जैसा हो गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम 27 तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
--
दहगवां में भी तेज बारिश
दहगवां। दिन में करीब दो से तीन बजे तक दहगवां क्षेत्र में बारिश से जलभराव हो गया। राहगीरों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर जलभराव से परेशानी बढ़ गई। इसके अलावा जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, इससे उमस बरकरार रही। संवाद