फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People stunned by the constant power cuts of six hours

छह घंटे की लगातार बिजली कटौती से हलकान हुए लोग      

Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं। Updated Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
People stunned by the constant power cuts of six hours
बिजली - फोटो : अमर उजाला
कटौती, ट्रिपिंग, लो और हाई वोल्टेज ने सताया
विज्ञापन

कई मोहल्लों में बिजली के उपकरण फुंके, गुस्सा      

 बिजली विभाग ने मंगलवार को पूरे जिले के लोगों को परेशान कर दिया। लगातार छह घंटे की बिजली कटौती की गई। इसके बाद सप्लाई चालू हुई तो हाई वोल्टेज के साथ, इससे शहर समेत जिले के कई इलाकों में बिजली उपकरण फुंक गए। इस दौरान लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए।      
बिजली विभाग ने 132 ट्रांसमिशन के अनुरक्षण के लिए मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शट डॉउन लेने की बात सोमवार को कही थी। मंगलवार को शट डॉउन का शेड्यूल ही बदल दिया गया। सुबह 10.15 से बिजली कटौती की गई। लोगों को लगा कि चार बजे सप्लाई चालू हो जाएगी। इसके बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग व्याकुल होने लगे। इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोग अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए यहां-वहां भटकते नजर आए। आखिरकार शाम को करीब पांच बजे बिजली सप्लाई चालू हुई। सप्लाई हाई वोल्टेज के साथ आने से तमाम इलाकों में बिजली के उपकरण फुंक गए। इसके बाद लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई। लोग दिन भर बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए। शट डॉउन का टाइम बदलने और इस तरह से सप्लाई शुरू करने के बारे में बिजली विभाग के अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि सप्लाई देर से जरूर शुरू हो सकी, लेकिन किसी इलाके से हाई या लो वोल्टेज की शिकायत किसी ने नहीं की।       
विज्ञापन

  
पेयजल सप्लाई भी हुई प्रभावित    
दिन में लगातार छह घंटे की बिजली कटौती की वजह से नगर पालिका की पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हुई। नलकूप बंद रहने के कारण कई ओवरहैड टैंक नहीं भरे जा सके। ऐसे में शहर के कई इलाकों में शाम को पेयजल सप्लाई ठप रही। इसको लेकर भी लोगों में गुस्सा देखा गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी में 29 लोगों पर रिपोर्ट
 विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय ने मंगलवार को भी जिले में कई स्थानों पर बकाया वसूली करने और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान प्रथम खंड ने 17 और द्वितीय खंड ने 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के निर्देशन में उझानी में अभियान चलाया गया। यहां 17 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अभियान के दौरान बकाया वसूली भी की गई। इधर, द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन लोगों पर विभाग का 13.42 लाख रुपया बकाया था। कनेक्शन काटे जाने के बाद भी चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। अभियान के दौरान 15 लाख रुपये वसूली की गई। 74 नए कनेक्शन देने के साथ 171 लोगों के कनेक्शन काटे भी गए। 189 लोगों ने विभाग की बिजल बिल पर छूट की योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। द्वितीय खंड अब बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed