फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people are using pollythine

रोक की पीटी जा रही लकीर, पॉलीथिन का हो रहा प्रयोग

Fri, 22 Jan 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 22 Jan 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
people are using pollythine
अधिकारियों ने अभियान चलाकर जब्त की पॉलीथिन
विज्ञापन


पॉलीथिन के प्रयोग की वजह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन ने पॉलीथिन के प्रयोग को 21 जनवरी से प्रतिबंधित कर दिया है। शासन के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रशासनिक और पालिका कर्मियों ने इसकी रोक लगाने के लिए अभियान भी चलाए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुछ दुकानों और गोदामों में छापे मारकर पॉलीथिन को जब्त करने के की रस्म अदायगी भी की। बावजूद इसके शहर में ठेला लगाने वाले से लेकर बड़े-बड़े दुकानदारों तक गुरुवार को भी अधिकांश लोग पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए नजर आए। इधर पालिका कर्मी और प्रशासिनक अधिकारियों के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के कर्मचारी भी पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए दुकानों में पॉलीथिन बंद करने की लकीर पीटते रहे।
एकदम से रोक लग पाना अव्यवहारिक
बदायूं। समाज के जानकार और सभ्य लोग पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभावों को जानते हुए इस पर लगी रोक का समर्थन जरूर कर रहे हैं, लेकिन पॉलीथिन का प्रयोग एकदम से बंद किए जाने को व्यवहारिक नहीं मान रहे हैं। हालांकि अधिकारी वर्ग भी पॉलीथिन के प्रयोग पर एकदम से रोक लगाने को मुश्किल मान रहा, लेकिन इस संबंध में स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्राओं ने निकाली पॉलीथिन फ्री रैली
बदायूं। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्टॉफकर्मी और छात्राओं ने पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने की शपथ ली। साथ लोगों को जागरूक करने के लिए पॉलीथिन फ्री रैली भी निकाली गई। छात्राओं ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने के साथ अन्य लोगों को भी इसके प्रयोग से रोकने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य मधु शर्मा, अमिता आलोक, गीतांजलि, कुसुम राठौर, सुशील दुबे, रीता सिंह, विनोद वाल, रेनू गुप्ता, निर्मला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलीथिन निषेध अभियान चलाया
बदायूं। गिंदो देवी महिला महािविद्यालय की छात्राओं की ओर से सिरसा ठेर और बजरंग नगर में लगाए गए राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पॉलीथिन निषेध अभियान चलाया गया। इसमें छात्राओं ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। दोनों शिविरों की कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed