फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People are taking advantage of public service and travelling at low fares.

Budaun News: जनता सेवा का लाभ ले रहे लोग, कम किराये पर कर रहे सफर

Sat, 07 Feb 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 07 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
People are taking advantage of public service and travelling at low fares.
अजय कुमार सिंह।
बदायूं। रोडवेज की जनता सेवा का लाभ लोगों को मिल रहा है। कम किराये पर लोगों का सफर मिल रहा है। परिवहन निगम ने जिले के पांच ग्रामीण रूटों पर मुख्यमंत्री जनता बस सेवा पिछले दिनों शुरू की है। अन्य बसों से 20 प्रतिशत कम किराये पर इन रूटों पर दस बसें दौंड़ लगा रहीं हैं।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में 130 निगम व 44 अनुबंधित बसें हैं। शासन ने हाल ही में मुख्यमंत्री जनता सेवा संचालित करने की घोषणा की थी। जिले में इसके तहत पांच मार्गों पर दस बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसके तहत ग्रामीण अंचल को जोड़ने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री जनता सेवा लोगों को मुफीद साबित हो रही है। जिले के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। यात्री कम किराये पर सफर कर रहे हैं। जहां रोडवेज की बस नहीं पहुंच पा रही थी वहां भी अब रोडवेज बस सेवा मिलने लगी है। आने वाले समय में इस योजना का विस्तार किया जा जाएगा।
विज्ञापन


जिले के बिसौली-आसफपुर, बदायूं-आंवला मार्ग, सहसवान से भवानीपुर, दातागंज-देवचरा जाने के लिए अब तक डग्गामार वाहनों का ही सहारा था। सालों से यात्री असुरक्षित वाहनों से सफर करते आ रहे थे। कई बार इन वाहनों से बड़े हादसे भी होते रहे हैं। अब इन बसों के संचालन से देहात के लोगों को सस्ता सफर कर रहे हैं, और सुरक्षित यात्रा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनता बस सेवा में 1.04 रुपये प्रति किमी में सफर

- सामान्य बसों में यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1.30 रुपये किराया देना पड़ता है, जबकि मुख्यमंत्री जनता बस सेवा योजना के तहत इसमें 20 प्रतिशत की छूट दी गई है। अब यात्रियों से केवल 1.04 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जा रहा है। इससे ग्रामीण और शहरी यात्रियों को सीधी राहत मिली है और खर्च भी कम हुआ है।
क्या बोले यात्री
फोटो-03

अब तक शहर जाने के लिए महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता था। बस सेवा शुरू होने से समय और रुपये दोनों की बचत हो रही है। सबसे अधिक उन लोगों का सफर आसान हुआ है, जो लोग सुबह को कोर्ट, कचहरी के काम व स्कूल जाने के लिए घंटों सवारी का इंतजार करते थे। अब सुबह नौ बसे रोडवेज जनता सेवा का लाभ मिल रहा है।-अजय कुमार सिंह, दबतोरी

फोटो-04
पढ़ाई के लिए रोजाना सफर करना पड़ता है। ऐसे में किराये में छूट मिलना बड़ी राहत है। गांव से टेंपो आदि से बिसौली पहुंचकर तब रोडवेज की बस मिलती थी लेकिन अब गांव तक बस आने से लोगों को सुविधा मिल रही है।-विकास श्रीवास्तव, दबतोरी

----
कोट,
जिले के पांच मार्गाें पर दस बसों का संचालन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल को सुविधा प्रदान करना है। यात्रियों को अच्छी सुविधा और सस्ता सफर मिल रहा है। अन्य रूटों पर भी जनता सेवा का संचालन शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों सस्ता सफर मिल सके।-राजेश पाठक, एआरएम

अजय कुमार सिंह।

अजय कुमार सिंह।

अजय कुमार सिंह।

अजय कुमार सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed