Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Peer learning and remedial classes will now be conducted to achieve the goal of excellence

Budaun News: निपुण लक्ष्य पाने के लिए अब चलेंगी पियर लर्निंग व रेमेडियल कक्षाएं

Sat, 17 May 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Peer learning and remedial classes will now be conducted to achieve the goal of excellence
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में निपुण लक्ष्य को पाने के लिए पियर लर्निंग से पढ़ाई करेंगे। साथ ही रेमेडियल कक्षाएं चलेगी। इससे कमजोर बच्चों में सुधार होगा। नए सत्र से इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कक्षा एक और दो के बच्चों में भाषा व गणितीय दक्षता का मूल्यांकन किया जाता है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से संशोधित किए लक्ष्य के तहत अब बच्चों का संपूर्ण मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें अब बच्चों को करेंसी नोट देते हुए इसके प्रयोग के बारे में भी बताया जाएगा। बच्चों की समझ व उनके लिखने का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसी के अनुरूप बच्चों को इसकी तैयारी भी कराई जाएगी। इसके लिए बच्चों को हर माह के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम बनेगा। एनईपी- 2020 के अंतर्गत बच्चों के बीच आपस में मिलकर पढ़ाई करने पर जोर दिया जाएगा। उनकी प्रगति का आकलन करते हुए विषय वार रेमेडियल कक्षाएं चलाई जाएंगी। एनसीईआरटी की लाइब्रेरी बुक का प्रयोग भी पुस्तकालय में सक्रिय रूप से कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन

--

राज्य स्तर से भी कराया जाएगा मूल्यांकन
निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विद्यालय के लिए अब दो स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया लागू होगी। पहले प्रधानाध्यापक विद्यालय के मूल्यांकन के लिए प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन करेंगे। उसके बाद डायट प्राचार्य के निर्देशन में एआरपी और मेंटर से विद्यालय का मूल्यांकन कराएंगे। डायट प्राचार्य की पुष्टि के बाद राज्य परियोजना निदेशालय भी डीएलएड शिक्षकों से बच्चों का मूल्यांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed