{"_id":"24238f1de5fe85128045128d1d5b96b5","slug":"peak-time-of-four-hours-offering-advanced-roasting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीक टाइम में चार घंटे चढ़े रोस्टिंग की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीक टाइम में चार घंटे चढ़े रोस्टिंग की भेंट
Ujani
Updated Sun, 19 Apr 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दिनों में डिमांड बढ़ते ही बिजली ने आंख मिचौनी शुरू कर दी है। शनिवार रात से रविवार अपराह्न तक इसका नमूना भी देखने को मिल गया। 24 घंटों की सप्लाई में चार घंटे रोस्टिंग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
पिछले दिनों मौसम में तरावट महसूस कर रहे बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी तापमान में वृद्धि के साथ शुरू हुई तो शनिवार रात डेढ़ घंटा का झटका महसूस हो गया। हालांकि दो-तीन बार बाद में भी ट्रपिंग हुई लेकिन यह लोकल स्तर से की वजह रही। रविवार को निर्धारित समय से करीब आधा घंटा लेट सप्लाई मिली। दोपहर से अपराह्न तक तीन घंटा की सप्लाई रोस्टिंग की भेंट चढ़ गई। जबकि तीन घंटा का वक्त पीक टाइम का हिस्सा था जिसके चलते कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से बिजली की डिमांड भी बढ़ी है। खासकर दोपहर के वक्त सप्लाई में कटौती महिलाओं के घरेलू कामकाल के शेड्यूल को भी प्रभावित करेगी।
विज्ञापन
भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
रोस्टिंग के झमेले से आहत भाकियू के नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा ने सप्लाई में वृद्धि की वकालत की है। बोले-कटौती की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, एसडीओ सीबी लाल ने बताया कि रोस्टिंग मुरादाबाद कंट्रोलर के स्तर से हुई है। स्थानीय स्तर पर ट्रपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।