फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Peace should be maintained on Jyeshtha Purnima, Magistrate nominated

Budaun News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बनी रहे शांति, मजिस्ट्रेट नामित

Fri, 21 Jun 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Peace should be maintained on Jyeshtha Purnima, Magistrate nominated
बदायूं। ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व 21 व 22 जून को मनाया जाएगा। पूर्णिमा दो दिन की होती है, पहले दिन पूर्णिमा का व्रत किया जाता है और दूसरे दिन पूर्णिमा का स्नान-दान किया जाता है। ऐसे में कछला गंगा घाट व जिले में स्थित अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए 22 को स्नान-दान पूर्णिमा वाले दिन मजिस्ट्रेटों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नामित किया है।
विज्ञापन

इसमें एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा (9454415833) को कछला घाट बदायूं की ओर, तहसीलदार सदर सुरेंद्र कुमार (9454415842) को कछला घाट कासगंज की ओर, नायब तहसीलदार क्षेत्र उझानी तहसील सदर अमित कुमार (8887706006) को कछला पुल पर, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह (9454415838) को अटैना घाट थाना उसहैत पर, तहसीलदार दातागंज रवींद्र प्रताप सिंह (9454415847) को भुंडी घाट थाना उसहैत पर व नायब तहसीलदार तहसील दातागंज सतीश मिश्रा (7379850055) को बेलाडांडी घाट थाना दातागंज नामित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed