{"_id":"66848c7744395ce6db07f207","slug":"patients-and-attendants-remained-troubled-for-four-hours-due-to-power-failure-in-the-district-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1018-121590-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल में बिजली गुल होने से मरीज व तीमारदार चार घंटे रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल में बिजली गुल होने से मरीज व तीमारदार चार घंटे रहे परेशान
Wed, 03 Jul 2024 04:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
जांच कराने को बिजली का इंतजार करते मरीज।संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में बिजली समस्या बरकरार है। मंगलवार को दिन में चार घंटे बिजली गुल रही। इससे पैथोलॉजी लैब की सेवाएं बाधित हुईं। वार्डों में मरीज व तीमारदार गर्मी की उमस से परेशान हो उठे।
मंगलवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे अस्पताल अंधेरे में डूबा रहा। दोपहर 12 बजे आपूर्ति ठीक हुई फिर 20 मिनट बाद चली गई। इसके बाद ढाई बजे आपूर्ति मिली।
इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। टीबी समेत कई जांचे प्रभावित हुईं। वहीं एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। बरसात में शहर की लाइनों में फाॅल्ट बढ़े हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि जैसे ही बिजली गुल होने की सूचना मिली थी, वैसे ही इलेक्ट्रीशियन को बुलाया तो केबल में फाॅल्ट था, जिस कारण बिजली गई थी। केबल बदलवा कर जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।
तीमारदार श्याम सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी की जांच कराने आया है। बिजली न होने की वजह से इंतजार कर रहे हैं। बिजली न होने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। दो दिन से जांच को अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।
तीमारदार ओमकार का कहना है कि इस अस्पताल में एक दिन में कम से कम एक हजार से अधिक मरीजों का आना आम बात है इसके बावजूद जिस ढंग से लापरवाही बरती जा रही है उससे एक बात साफ है कि संस्थान के प्रति मेडिकल अधिकारी संजीदा नही हैं। दिन में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रह रही है।