{"_id":"695ac09c0c95f9054d0fd51e","slug":"passengers-are-facing-difficulties-due-to-the-lack-of-bus-service-to-prayagraj-and-ayodhya-badaun-news-c-123-1-sbly1018-154057-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रयागराज और अयोध्या के लिए बस सेवा न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रयागराज और अयोध्या के लिए बस सेवा न होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
बदायूं स्टेशन पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज।
बदायूं। अयोध्या व प्रयागराज जाने वाली दोनों बसों का संचालन एक साल पहले बंद कर दिया गया था, जो अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
शासन के निर्देश पर जिले में 15 जनवरी 2024 को अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। तब अयोध्या जाने के लिए दो रोडवेज बसें लगाई गईं थीं। तब अयोध्या के लिए एक बस सुबह नौ बजे और दूसरी पूर्वाह्न 11 बजे रवाना की जा रही थी। शुरूआत में यात्री भी खूब मिले, लेकिन धीरे-धीरे संख्या घटने लगी। वहीं एक बस प्रयागराज के लिए भी शुरू हुई थी, जो यात्रियों के अभाव में एक माह में ही बंद हो गई। तब से इन तीनों बसों का संचालन पुन: शुरू नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बसों पर रोक शासन के आदेश पर लगाई गई है। यह भी बताया कि अग्रिम आदेशों तक इनके संचालन पर रोक रहेगी।
तीनों बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे। ऐसे में इनको रोक दिया गया था। जब ही बदायूं से अयोध्या के लिए बसें तो भेजी जाएंगी, लेकिन लौटकर वह दिल्ली होकर यहां आएंगी। - राजेश पाठक, एआरएम