फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Partner accused of misappropriating 25 lakh and assault.

Budaun News: साझेदार पर 25 लाख हड़पने और मारपीट करने का आरोप

Wed, 22 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Partner accused of misappropriating 25 lakh and assault.
कुंवरगांव। किराना के थोक व्यापार की साझेदारी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। एक युवक ने अपने ही कारोबारी साझेदार पर करीब 25 लाख रुपये हड़पने, घर में घुसकर मारपीट करने और हस्ताक्षरित चेक का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


नगर निवासी एक युवक ने शिकायती पत्र में कहा है कि नवंबर 2025 से उसने कस्बे के एक कारोबारी के साथ किराना के थोक व्यापार में साझेदारी की थी। कारोबार आरोपी की फर्म के माध्यम से संचालित हो रहा था। साझेदारी में 50 प्रतिशत मुनाफा तय हुआ था। युवक का आरोप है कि उसने यूपीआई के माध्यम से कई बार में आरोपी के खातों में कुल 25 लाख रुपये की धनराशि भेजी। जिसका पूरा रिकॉर्ड बैंक स्टेटमेंट में उपलब्ध है।
विज्ञापन

उसने गोदाम के लिए डीप फ्रीजर और इन्वर्टर की बैटरी भी खरीदी थी। वहीं आरोपी को अपने नाम पर लोन पर मोबाइल फोन भी दिलाया था, जिसकी किस्तें अब भी चुका रहा है। आरोप है कि मार्च से उसे न तो मुनाफे का हिस्सा दिया और न ही कारोबार का हिसाब उपलब्ध कराया। दस जुलाई को व्यापारियों और अन्य लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक में आरोपी पक्ष ने साझेदारी से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी दिन आरोपी साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने आरोप लगाया कि गोदाम से गायब हुई हस्ताक्षरित चेक बुक के एक चेक का दुरुपयोग कर करीब 15 लाख रुपये का चेक बैंक में प्रस्तुत किया। चेक बाउंस होने पर उसे इसकी जानकारी मिली। सीओ सिटी राहुल पांडे ने बताया कि मामले में प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed