{"_id":"69fe3a8cb7bd6627a1048be9","slug":"participants-in-the-youth-parliament-programme-expressed-their-views-on-issues-like-the-union-budget-and-employment-badaun-news-c-123-1-sbly1001-163387-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट और रोजगार जैसे मुद्दों पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट और रोजगार जैसे मुद्दों पर रखे विचार
Sat, 09 May 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 09 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने अपनी प्रभावशाली भागीदारी से जिले का नाम रोशन किया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के पांच युवाओं ने हिस्सा लिया। यह सभी छात्र-छात्राएं राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के हैं।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में एक से तीन मई तक चले कार्यक्रम में युवाओं ने केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के विजन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। एमए राजनीति विज्ञान की शगुन मौर्य, निखिल सिंह चौहान, संभव व एमए इतिहास के अनूप कुमार सिंह, माणिक्य मौर्य ने संसदीय मर्यादा के अनुरूप अपने विचार रखकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने का मंच उपलब्ध कराना था। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. संजय कुमार आदि ने शुभकामनाएं दीं।