{"_id":"9d981f22714ba9bba757cf666c5fa3f0","slug":"park-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी पार्क पर गेट लगा, कायाकल्प को काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी पार्क पर गेट लगा, कायाकल्प को काम शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 05 Sep 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी परिसर से जुड़े जयप्रकाश नारायण पार्क के जीर्णोद्घार का प्रस्ताव नगर परिषद बोर्ड ने करीब तीन महीना पहले मंजूर कराया था। प्रस्ताव के बाद ही पार्क को ड्राइवरों और टैक्सियों से मुक्त कराके नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को हिदायत भी दे दी थी कि अगर फिर से वाहन खड़े करने की कोशिश की गई तो वाहन सीज कराके पुलिस कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। पार्क को नागरिकों की सुविधा के अनुरूप बनाने के लिए स्थानीय स्तर से बेंचों और परिसर में ही फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। गुलाब समेत कई प्रजातियों के सुगंधित पौधे भी लगाए जाएंगे। पार्क जेनरेटर की लाइट से जगमग रहेगा। अत्याधुनिक सविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगीं। बता दें कि नगर में जेपी पार्क के सामने अंबेडकर पार्क भी है। जीर्णोद्घार में उसे भी शामिल किया गया। उसे भी हराभरा रखा जाएगा।
------
पार्कों को सुंदर बनाए रखने के लिए वह खुद तत्पर हैं। नागरिकों की सुविधा के अनुरूप ही पार्कों में व्यवस्थाएं होगीं। रोजाना सफाई के लिए भी सफाई नायकों को निर्देशित किया जा चुका है। नगर परिषद की ओर से पार्कों की देखरेख भी बरकरार रहेगी।- संजय कुमार निवारी, ईओ।
विज्ञापन
------
पार्कों को सुंदर बनाए रखने के लिए वह खुद तत्पर हैं। नागरिकों की सुविधा के अनुरूप ही पार्कों में व्यवस्थाएं होगीं। रोजाना सफाई के लिए भी सफाई नायकों को निर्देशित किया जा चुका है। नगर परिषद की ओर से पार्कों की देखरेख भी बरकरार रहेगी।- संजय कुमार निवारी, ईओ।
विज्ञापन