फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Papa shot Ammi...

Budaun News: ‘पापा ने अम्मी को गोली मारी...

Fri, 28 Apr 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
'Papa shot Ammi...
मुजरिया थाने में मासूम फरमान ने बयां की मां की मौत की दास्तान
विज्ञापन




विवाद होने के बाद मायके में रह रही थी फुरकाना, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले रिजवान ने अपने ही हाथों अपने चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। मुजरिया थाने में जब उसके सात वर्षीय बेटे फरमान ने सहमे हुए कहा कि पापा ने अम्मी को गोली मार दी तो लोग सिहर उठे।

मासूम फरमान ने बताया कि अम्मी को मारने के बाद पापा कार से उन दोनों भाइयों को लेकर थाने आ गए। हत्यारोपी की कार थाने में खड़ी थी, उससे जब पूछा गया कि उसके पापा ने कार कहां खड़ी की तो उसने कार की तरफ इशारा करके बताया। थाने में मां की याद में बिलख रहे चारों मासूम बच्चों को देखकर हर किसी की आंख नम थी, लेकिन पुलिस कानूनी दांवपेंच चलते हुए हत्यारोपी के भागने की ही बात कहती रही।
विज्ञापन

मुजरिया थाने में पहुंचे मृतका के भाई रजा अहमद निवासी गांव दिनौरा थाना धनारी जिला संभल ने बताया कि नौ महीने पहले उसकी बहन का विवाद उसके बहनोई रिजवान से हो गया था। वह तभी से मायके में रह रही थी। उसका पति बुधवार को उसके मायके पहुंचा था और बहाने से उसको बुला लाया। मायके में किसी को इस बात का आभास नहीं था वह उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





मारने के इरादे से निकला था रिजवान बदायूं। रिजवान और उसकी पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि वह पत्नी रेहाना को मारने के इरादे से ही निकला था, तभी वह साथ में तमंचा भी लिए था।
नौ महीने से मायके में रह रही रेहाना उर्फ फुरकाना की बहन की आज शुक्रवार को उसकी बरात आनी थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसके पति रिजवान को दावत दी तो वह कार से वहां पहुंचा था। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे उसने रेहाना से कहा कि बहजोई चलते हैं उसके और बच्चों के कपड़े लेकर आएंगे। बहाने से उसने रेहाना को कार में बैठाया तो उस वक्त फरमान और अरमान वहीं खेल रहे थे। दोनों बच्चों ने साथ चलने की जिद की तो रेहाना ने उनको भी कार में बैठा लिया। इसके बाद वह बहजोई न ले जाकर उसको गांव की ओर लाने लगा। माना जा रहा है कि इसी बात पर उनका विवाद शुरू हुआ और रिजवान ने तमंचे से दो गोलियां दागकर रेहाना को मौत के घाट उतार दिया।





10 साल पहले हुआ था निकाह

- संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनोरा निवासी फखरुद्दीन ने अपनी बेटी फुरकाना का निकाह 10 साल पहले रिजवान के साथ किया था। शादी के बाद से ही रिजवान नोएडा और गाजियाबाद में मकानों में होने वाली पुट्टी के ठेके लेने लगा। पहले वह खुद कारीगरी करता था बाद में काम अच्छा होने पर उसने ठेके लेने शुरू कर दिए थे। पिछले दो साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और नौ महीने पहले विवाद ज्यादा होने पर फुरकाना अपने मायके चली गई थी।


... रो मत यह ले पैसे, चुप हो जा


मासूम फरमान और अरमान के सामने ही जब उनकी मां की हत्या हुई तो दोनों रोने लगे। इस बात पर रिजवान ने अपनी जेब से तीन सौ रुपये निकाले और फरमान से कहा कि रो मत यह पैसे ले और चुप हो जाओ। मुजरिया थाने में मासूम फरमान ने अपनी जेब से निकालकर तीन सौ रुपये सभी को दिखाए थे।


--------



घटना के दौरान मौके पर आए थे दो और लोग

- घटना के बाद मासूम फरमान ने बताया कि जिस जगह उसकी मां को गोली मारी गई, वहां उसके पिता ने कार रोकी थी। काफी देर तक उसकी अम्मी से झगड़ा होता रहा इसके बाद दो और लोग उसके पापा ने बुला लिए। वह दोनों लोग खेतों की ओर से आए थे। इसके बाद उसके पापा ने उसकी अम्मी को गोली मार दी। बाद में वह दोनों लोग खेतों की ओर चले गए। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed