{"_id":"588360095efb6ba98bc45aa59b978603","slug":"panchayat-election-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थलों पर शुरू हुई माथापच्ची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थलों पर शुरू हुई माथापच्ची
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 24 Aug 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पंचायतों में आरक्षण का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है। मतदाता सूचियों के अनंतिम प्रकाशन के बाद दावा-आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। पांच सितंबर को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। सितंबर में चार चरणों में चुनाव प्रस्तावित है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 18.5 हजार मतदाता मतदाधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 2010 के चुनाव में जिले में 885 ग्राम पंचायतें थीं। अब इनकी संख्या 1038 हो गई है। जाहिर है कि मतदाताओं और ग्राम पंचायतों की संख्या में इजाफा होने के बाद मतदेय स्थलों की संख्या भी बढ़ेगी। इसके लिए प्रशासन ने माथापच्ची शुरू कर दी है।
कई बूथों का खत्म होना भी तय
अंतिम सूची के बाद कई बूथों का खत्म होना तय है। दरअसलए कई ऐसे बूथ हैं जिन पर मतदाताओं की संख्या मानक के मुताबिक नहीं है। एक बूथ पर 700 मतदताओं का मानक तय किया गया है। इससे ज्यादा मतदाता होने पर उनको दूसरे मतदेय स्थल से जोड़ा जाएगा।